फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार की चपेट में आकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मौसमी बुखार से मौतों का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। राजकीय चिकित्सालय नाकाफी साबित हो रहे है। वहीं, बुखार पीड़ित लोगों की मौत की संख्या में बढ़ती जा रही है। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल के बालक की बुखार के बाद मौत हो गई है।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में बिचेटा काजी गांव निवासी वीरेश कुमार का चार साल का बेटा विष्णु को गुरुवार की रात्रि तेज बुखार आया था और शुक्रवार की सुबह ही परिजन चंदौसी के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां डाक्टर ने देखते ही मासूम को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या नौ पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सिर्फ औपचारिकता निभाने गांव पहुंचती है, लेकिन उसके बाद गांव की ओर पलट कर नहीं देखती है। इससे समस्याएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें