फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग होकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बीमारी से तंग होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। वह डाक्टर को दिखाकर लौटा तो उसके बाद किसी से कोई बातचीत नहीं की। दुकान से रस्सी खरीदकर बाग में जाकर पेड़ के सहारे फंदे पर लटक कर जा न दे दी।
विज्ञापन

बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पिछले कई सालों से गंभीर बीमार था जिसका चंदौसी के निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। जांच के दौरान गुरुवार को डॉक्टर ने उसे बीमारी की जानकारी दी। इसके बाद वह दवाई लेकर देर शाम अपने घर पहुंचा। घर में परिजनों से भी कोई बातचीत नहीं की। देर शाम चुपचाप बाहर निकल गया और गांव की ही एक दुकान से नई रस्सी खरीद कर गांव के पास ही लगे आम के बाग में पहुंच गया। यहां एक पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। उस समय कोई आसपास नहीं था लेकिन देर रात एक ग्रामीण की नजर पड़ गई। उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन तथा अन्य ग्रामीण व ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। रस्सी के फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारकर घर ले आए। आननफानन में पुलिस को बिना सूचना दिए ही देर रात मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें