फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ समीक्षा से नदारद 31 नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा कर 25 सितंबर तक सभी गांवों को ओडीएफ करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। बैठक से नदारद रहे 31 न्याय पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सभी न्याय पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत), जिला कंसलटेंट की बैठक लेकर जिले को ओडीएफ करने को लेकर समीक्षा की। कुल 64 में से 33 न्याय पंचायत नोडल अधिकारी ही बैठक में उपस्थित हुए। नदारद सभी 31 नो डल अधिकारियों का एक दिन का वेतन काट दिया गया। नोडल अधिकारियों को 25 सितंबर तक जिले में खुले में शौचमुक्त किए जाने के लिए आवंटित सभी ग्राम पंचायत/राजस्व ग्रामों में प्रतिदिन भ्रमण करने व शौचालयों का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार कराने को कहा। प्रगति रिपोर्ट भ्रमण उपरांत 20 सितंबर तक उपलब्ध करानी है। सभी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) स्वच्छाग्रही, सफाईकर्मी, नोडल अधिकारी के निरीक्षण के समय ग्रामों में उपस्थित रहेंगे। किसी भी दशा में मोबाइल फोन बंद नहीं करेंगे। यदि किसी शासकीय कर्मचारी का मोबाइल नंबर बंद पाया गया या इस महत्वपूर्ण अभियान में लापरवाही बरती गई तो उनके विरूद्व निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सभी ग्राम 25 सितंबर-2018 तक खुुले में शौचमुक्त हो जाने चाहिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 15 सितंबर से दो अक्तूबर-2018 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ अरविंद कुमार, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें