फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कहा एक-एक समस्या का होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्रीय विधायक ने तमाम गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों की सामूहिक समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकारों के द्वारा किए जा रहे लाभकारी कार्यों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

25 कांठ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने बुुधवार को खदाना का मंझरा, सलेमपुर बंगर, चौधरपुर, सहालमपुर, महलकपुर निजामपुर, शेरुआ धर्मपुर आदि तमाम गांवों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने जहां नुक्कड़ सभाओं के द्वारा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी तो वहीं विकास का भरोसा दिलाते हुए भी ग्रामीणों की सामूहिक समस्याओं को सुना। उन्होंने गांवों में सोलर लाइटें, सरकारी हैंडपंप, सड़कों, शीतल जल संयंत्र आदि लगवाए जाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक का कई गांवों में फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बुधवार को दौरे और नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा जिला महामंत्री चौधरी हुक्म सिंह, सुमित दिवाकर, सोमवीर सिंह, सहकारी संघ कांठ के सभापति अशोक विश्नोई, उदित शर्मा, कर्मपाल सिंह, रवि प्रधान, हरज्ञान सिंह, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें