फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्णाष्टमी पर्व पर ऐंचोरा में कड़ी पुलिस सुरक्षा में निकली श्रीकृष्ण शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐंचोरा में कड़ी पुलिस सुरक्षा में निकली श्रीकृष्ण शोभायात्रा
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)। श्रीकृष्णाष्टमी पर्व पर ऐंचोरा में कड़ी पुलिस सुरक्षा में श्रीकृष्ण -राधा की शोभायात्रा धूमधाम से निकली। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने कई घंटे गांव में डेरा डाला।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में श्रीकृष्णाष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण-राधा की झाकियों की शोभायात्रा को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों अलर्ट रहे। शोभायात्रा को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने तीन दिन पहले एसपी से मिलकर विरोध जताया था और बवाल की आशंका जताई थी। जिस पर गांव में तनातनी को देखते हुए प्रशासनिक अमला यहां पर पहले ही पहुंच गया। कई थानों की पुलिस यहां पर पहुंच गई।शोभायात्रा गांव स्थित मंदिर से से प्रारंभ होकर गांव के मेन रास्तों से होकर गुजरी। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा में श्रीराधा-कृष्ण,वासुदेव महाराज, ठाकुर जी समेत कई झाकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण का जयघोष होता चल रहा था। शोभायात्रा शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गई। जहां पर प्रसाद वितरण हुआ और झाकियों को दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मंगला, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव,सीओ नरेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह के अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स यहां पर मौजूद रही। वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा के आयोजन में मुकेश पटेल, नत्थू सिंह, महीपाल, सतीश,प्रेमपाल,अनिल,राजेश सुनील,सुनील,पप्पू, हरिओम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें