टांडा। क्षेत्र के ग्राम करखेड़ा निवासियों ने डीएम को पत्र लिख कर पूरी तरह जर्जर हो चुके ग्राम के मुख्य मार्ग के निर्माण कराने की मांग कि है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो वो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
क्षेत्र के ग्राम करखेड़ा निवासी सुरेश, चमन सिंह, मुकेश शर्मा, भीमा, विजेंद्र सिंह, राजपाल राकेश, हरपाल आदि ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि ग्राम का मुख्य मार्ग खस्ताहाल है। बारिश से उसमें जलभराव होने से आना जाना पूरी तरह मुहाल हो गया है। स्कूल जाने के लिए छात्र छात्राओं को भी जलभराव के पानी से निकल कर जाना पड़ता है। साथ ही मार्ग पर किनारे लगे खंभों की लाइन भी क्षतिग्रस्त है जिसेस अक्सर टूट कर मार्ग पर गिरने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाए जिससे ग्रामीणों को परेशानी से निजाद मिले। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग का निर्माण कार्य जल्द ही नहीं हुआ तो वो व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।