फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते एक दबोचा, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र के ग्राम दढ़ियाल मुस्तहकम में अवैध खनन करते एक को बैल गाड़ी समेत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। क्षेत्र का ग्राम दढ़ियाल अवैध खनन के लिए लंबे समय से प्रशासन कि नजर में रहा है। इस कारण दढ़ियाल समेत कई गांव में लेखपाल और पुलिस द्वारा गश्त दी जा रही है। इसके बाद भी धंधेबाज जान जोखिम में डालकर खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में किनारे पर जा कर बालू लाना खतरे से खाली नहीं है। लेकिन धंधेबाज अपनी जान दांव पर लगाकर नदी में उतर जाते हैं। शुक्रवार देर शाम टांडा तहसील में तैनात लेखपाल लोकेंद्र पाल सिंह को सूचना मिली कि दढ़ियाल मुस्तहकम में कोसी नदी के किनारे पर अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने मौके से एक व्यक्ति को बैलगाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए व्यक्ति की पहचान दढ़ियाल निवासी मुस्तजर के रूप में हुई है। पुलिस ने लेखपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें