फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को ले आज भाकियू करेगी मंडलायुक्त से वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किसानों की समस्याओं और बकाया गन्ना भुगतान की मांग को ले भारतीय किसान यूनियन सोमवार को मंडलायुक्त से वार्ता कर ज्ञापन सौंपेगी। इससे पूर्व किसानों ने बैठक कर समस्याओं और मांगों को दोहराया है। साथ ही जल्द मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी किसानों ने दी है।
विज्ञापन

रविवार को नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर स्थित स्वामी प्रवणानंद जी महाराज के आश्रम पर हुई भारतीय किसान यूनियन की बैठक में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि शुगर मिलों और प्रशासन ने जल्द ही बकाया गन्ना भुगतान किसानों को देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक वह इसे पूरा नहीं कर पाए हैं। गन्ना भुगतान न होने की स्थिति में किसान आभावों में बसर कर रहा है। न तो बच्चों के दाखिले ही स्कूलों में हो पा रहे हैं और न ही अन्य कार्य। बैठक में किसानों ने कांठ विद्युत उपगृह के लिए रास्ता बनवाने, नगर के पानी की निकासी को नाला बनवाए जाने, आईपीडीएस विद्युतीकरण योजना के कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरते जाने, बकाया गन्ना भुगतान, क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था, डॉ. स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट आदि की मांगों और समस्याओं को उठाया। इसी के साथ सोमवार को मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त से वार्ता कर ज्ञापन दिए जाने का ऐलान किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों से इस मौके पर अधिक से अधिक संख्या में मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर बैठक में भाकियू जिला मंत्री नवनीत कुमार विश्नोई, तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू, मीडिया प्रभारी राहुल चैधरी, कुलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, जबर सिंह, रजनीश शर्मा, वीरवल सिंह, कुलदीप कुमार, धर्मपाल सिंह सहित तमाम भाकियू कार्यकर्ता व किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें