फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक आज डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) के तत्वावधान में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन 30 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर लंबित पुुरानी पेंशन योजना की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली जारी कर उनका मानदेय बैंक से दिए जाने, राज्य कर्मियों की तरह शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने आदि मांगो को लेकर प्रदेश सरकार को सचेत करने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाविद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। धरने में पूर्व शिक्षक विधायक रामबाबू शात्री, प्रांतीय अध्यक्ष डा देवेंद्र सिंह, मंडलीय अध्यक्ष विमलेंद्र शर्मा आदि शामिल होंगे। उन्होने जनपद के शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें