भोजपुर । अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके प्रेमी ने क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना स्थित एक चिकित्सक क्लीनिक पर रविवार को जांच की। उन्होंने चिकित्सक से उसकी डिग्री और रजिस्ट्रेशन आदि देखी। इस दौरान ग्राम खय्या खादर के ग्रामीणों ने गांव में खसरा रोग से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा कैंप लगाने के लिए धरना प्रदर्शन किया।