फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन मोहल्ले की बिजली दो दिन से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बरसात के कारण विद्युत व्यवस्था भी ध्वस्त होती जा रही है। कहीं केबिल कटा तो कहीं तारों में फाल्ट हुआ। शहर के आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली दो दिन से गुल हो गई। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को लगातार रुक रुक कर हुई बरसात में बिजली की ट्रिपिंग जारी रही। बिजली घर से प्रगति बिहार आदि मोहल्लों में जाने वाली लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे प्रगति बिहार, भगवती बिहार, कृष्णा नगर, वीर साबरकर नगर, अशोक नगर, मंडी समिति मोहल्लों के अलावा चंदौसी ग्रीन व देवरखेड़ा गांव की बिजली भी सुबह से ही गुल रही। बुधवार को भी यहां की बिजली पूरे दिन गुल रही। लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर भी काम छोड़ गए। यहां तक कि लोगों को मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें