फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट व ट्रिपिंग से फेल रही सवा सौ घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। फाल्ट व ट्रिपिंग के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को पसीना बहाना पड़ा। शाम को फाल्ट ठीक हुआ तो बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को रात तीन बजे से जैसे ही बारिश शुरू हुई। अचानक नगर की बिजली गुल हो गई। सुबह तक लोगों ने इंतजार किया, लेकिन बिजली नहीं आई। इसके बाद दोपहर 12 बजे करीब बरसात थमी, तो कई इलाकों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। बावजूद इसके नगर के टाउन थ्री में फिर भी बिजली नहीं आई। कुछ देर तक तो उपभोक्ताओं ने इंतजार किया। बाद में जब काफी देर हो गई, तो विद्युत अधिकारियों से संपर्क साधा। बातचीत के बाद जानकारी हुई कि बरसात में फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इसके बाद विद्युतकर्मियों की ओर से फाल्ट ठीक कर कई बार विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की कोशिश की गई, लेकिन शाम तक बार-बार ट्रिपिंग होने के साथ ही बिजली बंद हो जाती। शाम तक यही सिलसिला रहा। शाम करीब साढ़े छह बजे फाल्ट ठीक हो सका और टाउन थ्री के करीब सवा सौ घरों की बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि बरसात के कारण टाउन थ्री की बिजली लाइनों में कई स्थानों पर फाल्ट हो गया था। कई बार फाल्ट ठीक कर बिजली सुचारु करने का प्रयास किया गया, लेकिन एक के बाद एक फाल्ट होते गए और शाम तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शाम साढ़े छह बजे करीब सभी फाल्ट ठीक हो सके और बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें