चंदौसी। मुंसिफ रोड स्थित चंदौसी बाल विद्या मंदिर में सक्षम सेवा संस्था के तत्वावधान में पांच दिवसीय ताइक्वांडो शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन शिविर में बेटियों को फ्रंट टर्निंग किक का अभ्यास कराया गया।
शिविर का शुभारंभ संस्था सचिव नूतन चौधरी व प्रधानाचार्य श्रुति अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया गया। चंदौसी ताइक्वांडो एकेडमी की कोच ब्लैक बेल्ट धारक जया व रेखा ने युवतियों को फ्रंट टर्निंग किक व सोल्डर सेल्फ डिफेंस के बारे में सिखाया। संस्था की सचिव नूतन चौधरी ने कहा कि आज के समय में बेटियां बाहर निकलते समय अपने आप का असुरक्षित महसूस करती है। इसलिए बेटियों को आत्मनिर्भर होना जरूरी है। संस्था का उद्देश्य है कि आत्मविश्वास आए और वो आत्मनिर्भर बने। इसके लिए संस्था जगह-जगह शिविर का आयोजन कर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में लगी हुई है। इस शिविर में युवतियां दाव पेंच सीखकर आत्म सुरक्षा के लिए तैयार कर रही है। शिविर में शालिनी शर्मा, मंजू सक्सेना, मनमोहन सक्सेना, कल्पना, गोयल आदि मौजूद रही।