कांठ। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की सदस्या फहमीदा सुल्तान उनके पति, बेटे और मां सहित हज यात्रा पर रवाना करते हुए परिवार और रिश्तेदारों की आंखें में खुशी के आंसू छलक आए। उन्हें बड़ी ही सादगी के साथ खुशी-खुशी हज यात्रा के लिए रवाना किया गया है।
कांठ नगर के मोहल्ला महमूदपुरा निवासी फहमीदा सुल्तान भारतीय जनता पार्टी में मुरादाबाद जिला उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में विशेष सदस्या के पद पर आसीन हैं। फहमीदा पिछले कई वर्षों से हज यात्रा पर जाने के लिए प्रयास कर रहीं थी लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन लग जाती थी। इस बार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थीं और हज यात्रा पर जाने की इच्छा व्यक्त की थी। जिस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने कोटे से हज यात्रा पर जाने का आश्वासन दिया था। बुधवार तड़के फहमीदा सुल्तान अपने पति सुल्तान अहमद, बेटे साबित हक्कानी और मां सादका बेगम के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुई। इस मौके पर खालिद हक्कानी, सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव सलमा हक्कानी, अब्दुल्ला हक्कानी, बुसरा हक्कानी, रूसदा हक्कानी सहित तमाम रिश्तेदार और परिवार के लोग रहे।