ठाकुरद्वारा। भूगर्भ जल सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें लोगों को जल संरक्षण और कम से कम पानी खर्च करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ठाकुरद्वारा के खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर 16 जुलाई से भूगर्भ जल सप्ताह मनाया जा रहा है। जो 22 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान जगह जगह गोष्ठियां आयोजित होगी। ब्लाक के सभागार में भी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की गोष्ठी होगी।