बहजोई। मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया गया। इस बीच हवन-पूजन कर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
बुधवार को नगर के गोलागंज स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में शिव परिवार समेत हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाना शुरू कर दिया। इसके बाद आचार्य सत्यप्रकाश पाठक ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर आहूतियां दिलाईं। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा मोहल्ला गोलागंज से प्रारंभ होकर नया बाजार, थाना रोड, पुराना बाजार, आर्य समाज रोड, नारायन टोला होते हुए गतंव्य पर जाकर संपन्न हुई। इस बीच श्रद्धालुओं में कमलेश गुप्ता, सुभाष गोयल, अजय गोयल, मुकेश कुमार डैनी, अशोक कुमार शर्मा, अतिन बंसल, क्षितिज गोयल, उमेश कुमार शौली, राजीव गुप्ता, रोहित गोयल, मोहित कुमार सोनू, कुलदीप गुप्ता, रिंकू जैन, मोनू शर्मा, मुदित कुमार आदि मौजूद रहे।