फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और गन्ना भुगतान को भाकियू आज घेरेगी कलैक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बिजली और गन्ना भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन सोमवार को जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट का घेराव कर जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराएगी। इसके लिए भ्रमण का किसानों से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन

रविवार को कांठ क्षेत्र के गांव कुचावली, लदावली, रसूलपुर गुर्जर, अहमदपुर निंगू नंगला, छजलैट, रम्मपुरा, भीकनपुर आदि तमाम गांवों में भ्रमण कर भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किसानों के समक्ष नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने इस मौके पर किसानों की मांगों और समस्याओं को लेकर आंदोलन किए जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को भाकियू के बैनर तले जिला मुख्यालय पर धरना, प्रदर्शन और कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर जिलाधिकारी मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
भाकियू जिला मंत्री नवनीत कुमार विश्नोई, ब्लाकाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह ढाका, मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, तहसील प्रभारी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू, विक्की चौधरी, धर्मवीर सिंह, सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह, विकास चौधरी, नीरज कुमार, रामपाल सिंह रामनाथ सिंह, समरपाल सिंह, बच्चू सिंह, मेहकार सिंह, रविंद्र कुमार, राजवीर सिंह, उदल सिंह, विजयपाल सिंह आदि भाकियू कार्यकर्ता और किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें