फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल लम्बी खिंचने से प्रमाण पत्रों के आवेदक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील के लेखपालों की हड़ताल लंबी खिंचने से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के आवेदक परेशान हैं। इन दिनों स्कूल कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया के चलते छात्र छात्राओं को आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ रही है। बीते मंगलवार से बिलारी तहसील के सभी लेखपाल बेमियादी कलमबंद हड़ताल पर हैं। ऐसी स्थिति में लेखपालों द्वारा प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर भी अपनी जांच रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। लेखपालों की जांच रिपोर्ट के बगैर तहसीलदार कार्यालय से प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। कई प्रमाण पत्र आवेदक छात्रों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह सोमवार की सुबह एसडीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें