फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सोमवार को वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय पर जीएसटी के एक साल पूरा होने पर इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जीएसटी में आ रही परेशानियों का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर और युवा शाखा के जिलाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा की अगुवाई में व्यापारी वाणिज्य कर कार्यालय चंदौसी पहुंचे। व्यापारियों ने इस दिन को काला दिवस मनाते हुए अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी में इतनी जटिलताएं और खामियां हैं कि व्यापारी मुंशी बनकर रह गए हैं। बिना कंप्यूटर के कारोबार नहीं कर पा रहेे हैं। एक महीने में तीन- तीन रिटर्न दाखिल करने पड़ रहे हैं। ऑन लाइन प्रक्रिया से बड़े व्यापारी भी परेशान हैं। असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर को प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री ने एक देश एक टैक्स की बात कही थी, जबकि देश के आधे राज्यों में मंडी टैक्स लागू है। जिसे खत्म किया जाना चाहिए। खरीद और बिक्री का एक ही रिटर्न तिमाही लिया जाना चाहिए। एचएसएन कोड की व्यवस्था की जाए। इंट्रा स्टेट इ-बे बिल की धनराशि एक लाख रुपये की जाए। एसआईबी व सचल दल के सर्वे छापे के नाम पर उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए, आदि कई मांगे शामिल हैं। प्रदर्शन करने वालों में शाह आलम मंसूरी, प्रभात कृष्णा, वसीम अख्तर, सुभाषचंद्र पाल, राजू चड्डा, अनुज वार्ष्णेय, रिंकू अग्रवाल, सुशील, अनिल, शुभम अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें