फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर मौत बनकर गिरी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के ढक्का में बिजली के मीटर को कील पर टांगने के लिए रविवार दोपहर के वक्त एक युवक दीवार में छेद कर रहा था। चंद सेकेंड में वही दीवार युवक के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
ढक्का में रहने वाले बसावन का बेटा शकील (21) मजदूरी करता था। मकान की चार दीवारी हाल ही में कराई गई थी, जिसके ऊपर लेंटर डाला गया था। रविवार दोपहर पौने दो बजे के करीब शकील घर के बाहर खड़ा होकर दीवार में छेद कर रहा था, जिससे की दीवार में कील ठोंककर उस पर बिजली का मीटर लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथौड़े से प्रहार किए जाने के कारण लेंटर खिसक कर दीवार के साथ शकील के ऊपर गिर गया, वह दीवार के नीचे दब गया। शोर होने पर आसपास के लोग एकजुट हुए। मलबे को हटाकर शकील को बाहर निकाला गया, वह गंभीर जख्मी हो गया था। उपचार के लिए उसे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शकील की मौत के बाद उसकी मां आमना, भाई समीर, सोहेल और बहन फूल का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें