दो क्रय केंद्रों पर दस दिन में हुई 111 क्विंटल गेहूं की खरीद
चंदौसी।
कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रो पर दस दिनों में मात्र 111.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। आठ क्रय केंद्रो में से केवल दो पर ही अभी तक गेहूं खरीदा गया है। क्रय केंद्रो पर गेहूं की आवक कम होने का कारण फसल नहीं कटना माना जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद के आदेश दिए थे, जिसके चलते खरीद केंद्र भी खोल दिए गए। कृषि उत्पादन मंडी समिति में खाद एवं रसद विभाग, पीसीएफ, यूपी स्टेट एग्रो, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र, पीसीयू मुरादाबाद, पाराशर क्रय केंद्र तथा ज्योति पथ मल्टीपरपज कोआपरेटिव के क्रय केंद्र खोले गए है। जिसमें छह केंद्र नीलामी चबूतरा देा पर तथा संख्या-दो नीलामी चबूतरा एक पर खोले गए है। तीन केंद्र व्यापारियों के विरोध के चलते करीब एक सप्ताह बाद खोले गए। मंडी में आठ क्रय केंद्र सुचारु रुप से काम करने लगे है और गेहूं खरीद के लिए तैयार है। लेकिन अभी दो केंद्रो पर ही गेहूं खरीदा जा सका है। मंगलवार को खाद रसद विभाग ने 48 क्विंटल तथा पीसीएफ क्रय केंद्र पर 63 क्विंटल 50 किलोग्राम गेहूं खरीदा गया। केंद्र इंचार्ज का कहना है कि सभी गेहूं खरीद के लिए तैयार है। लेकिन किसान ने अभी पूरी तरह से गेहूं नहीं काटा है, इसलिए गेहूं की आवक कम है। एक सप्ताह में गेहूं की आवक में वृद्धि हो जाएगी। यूपी स्टेट एग्रो के केंद्र प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह यादव ने बताया कि उनका क्रय केंद्र पहली अप्रैल को ही खुल गया था। लेकिन आज तक एक गेहूं का एक दाना भी नहीं आया है।