फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शनिवार की शाम में चितेरी भूड़ पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किसान की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूरों ने कूदकर जान बचाई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम संदलपुर निवासी किसान राजपाल सैनी 35 वर्ष अपने मकान में मिट्टी-रेतभराव के लिए कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चितेरी के भूड़ से रेत लाने के लिए गया था। बताते है कि ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरने के बाद चालक राजपाल सैनी और उसके तीन मजदूर लौट रहे थे तभी भूड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे दब गया जबकि मजूदर ने ट्रैक्टर पलटते समय कूद कर अपनी जान बचा ली। मजूदरों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे से राजपाल को बाहर निकाला। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने परिजन भी पहुंच गए और घटना स्थल पर ही कोहराम मच गया। साथ ही काफी भीड़ भी जमा हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर कुंदरकी पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर आकस्मिक हादसे में राजपाल की मौत पर उसकी पत्नी क्रांति शव को देखकर बदहवाश हो उठी वहीं मृतक के मासूम बेटे अरविंद, आदेश और बेटी मनीषा का भी रोते बिलखते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें