फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विध्नहर्ता के जन्मोत्सव पर गणेशमय हुई चंदौसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विघ्नहर्ता के जन्मोत्सव पर गणेशमय हुई चंदौसी
विज्ञापन

मिनी वृंदावन चंदौसी में गणेश जन्मोत्सव की धूम, गणपति वंदना के साथ निकाली गईं भव्य झांकियां
रात भर चली रथयात्रा में कई जिलों समेत क्षेत्रवासी हुए शामिल
गणेश चतुर्थी पर रथयात्रा देखने को उमड़ा श्रद्धालओं का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
गणपति वंदना के साथ शुक्रवार को उत्तर भारत की प्रसिद्ध गणेश रथयात्रा निकाली गई। गणेश बाबा के मुख्य रथ की पूजा में शामिल होने तथा झांकियों को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु चंदौसी पहुंचे। ढाई किलोमीटर लंबी रथयात्रा में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं का जनसैलाब पूरे रास्ते उमड़ा। राजनीतिक हस्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला मंच की शोभा बढ़ाई।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश मंदिर सीता रोड पर भव्य आयोजन हुए। भोर से ही भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना शुरू हो हुई। मेला संस्थापक डा. गिरिराज किशोर और उनके परिजनों ने पूजा में हिस्सा लिया। मुख्य पूजा पंडित भूदेव शंखधार ने संपन्न कराई। मेला परिषद की ओर से दस हजार गणेश मूर्तियों का वितरण हुआ। शहरवासियों ने मूर्तियों की विधि विधान से स्थापना की। शाम चार बजे से गणेश मंदिर के बाहर मुख्य आयोजन प्रारंभ हुआ। शाम साढ़े पांच बजे राज्यमंत्री गुलाब देवी ने रथयात्रा का उद्घाटन किया। इसके बाद झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। सड़कों पर नाचते गाते भक्त रथयात्रा के साथ आगे बढ़ रहे थे। मुख्य रथ के साथ कुल पंद्रह झांकियां चली। रात्रि नौ बजे मुख्य झांकी निकाली गई। इसके बाद गणेश महाप्रभु का मुख्य रथ निकाला गया। रात्रि साढ़े नौ बजे जिलाधिकारी आनंद कुमार और पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने मुख्य रथ पर गणेश पूजन किया। रथयात्रा में मनोज कुमार मीनू, रविंद्र कुमार रूपी, शशिकांत गुप्ता, प्रजीत लालू, सतेंद्र मामा, पीके अग्रवाल, ललित किशोर गुप्ता, हरिगोपाल, विनय सर्राफ, पूसी बाबा, सुधीर कुमार, लोकेंद्र शर्मा, भुवनेश वार्ष्णेय, राजेशशंकर राजू, कमल चौधरी, अरविंद गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संचालन लाल मोहम्मद शास्त्री और प्रभात कृष्णा ने संयुक्त रूप से किया। मेला परिषद के मुख्य सचिव कमल चौधरी ने रथयात्रा का नेतृत्व किया।
विज्ञापन



रथयात्रा में अनेक बैंड रहे शामिल
चंदौसी। रथयात्रा में मनोरंजन के लिए अनेक स्थानों के बैंड बाजे, ढोल ताशे, तमाशे, तड़वड़िया, हाथी, ऊंट, घोड़े, करतब करतीं मंडलियां शामिल की गईं। इस्लामनगर, मुरादाबाद, रामपुर, चंदौसी, संभल, गुन्नौर, बिलारी आदि स्थानों के बैंड शामिल रहे। रास्ते भर यह बैंड बाजे भक्ति भजन गाते हुए चले।

छतों से कैमरों में कैद की रथयात्रा
चंदौसी। गणेश चतुर्थी पर निकली रथयात्रा की भव्यता को कैद करने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। सड़कों पर अपने मोबाइल फोन में रथयात्रा को फोटो और फिल्म बनाई। छतों पर युवतियां और महिलाएं रथयात्रा को कैद करने में मशगूल दिखाई दीं। भव्य स्वचालित झांकियों के साथ सेल्फी का क्रेज भी खूब रहा।

गणेश बाबा के जयकारों से गूंजा रथयात्रा मार्ग
चंदौसी। शहर में पूरी रात सड़कों पर गणेश बाबा के जयकारे गूंजते रहे। शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई रथयात्रा रात्रि करीब तीन बजे गणेश मंदिर पहुंची। यहां पहुंचकर आरती हुई और अगले वर्ष तक रथयात्रा का विसर्जन किया गया। इस बीच पूरे रास्ते गणेश बाबा के जयकारे गूंजते रहे। बच्चे, बड़े बूढ़े सभी ने जोश के साथ जयकारे लगाए। उत्साह और जोश का नजारा दिखा।
विज्ञापन


स्वचालित रथयात्रा की विदेश तक धूम
चंदौसी। गणेश रथयात्रा में हिस्सा लेने के लिए शहर और आसपास के गांवों के ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों और विदेशों से भी भक्त एकत्र हुए। जनपद के अलावा मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, अमरोहा, काशीपुर, दिल्ली, आंवला, आगरा, बबराला, बदायूं, मेरठ, एटा, बुलंदशहर, गाजियाबाद सहित अनेक शहरों से श्रद्धालु गणेश रथयात्रा में शामिल हुए। इतना ही नहीं अमेरिका, नेपाल, कनाडा में रहने वाले कुछ परिवार विशेष रूप से हिस्सा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें