हिंजामं पदाधिकारियों ने कराया मुस्लिम छात्रा का दाखिला
चंदौसी। शहर के बीएमजी इंटर कालेज के क्लर्क पर पारिवारिक रंजिश के तहत एक मुस्लिम छात्रा के दाखिले में रोड़ा अटकाने की शिकायत पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कालेज में हंगामा किया। बाद में छात्रा का दाखिला कर लिया गया।
शहर के गोला गंज निवासी शब्बीर अहमद अपनी बेटी को लेकर हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम के कार्यालय पहुंचा। शिकायत की कि बीएमजी इंटर कालेज का क्लर्क अकबर पारिवारिक विवाद के कारण उसकी बेटी का दाखिला कक्षा नौ में नहीं होने दे रहा है। कई लोगों से गुहार करके देख ली लेकिन दाखिला नहीं हो रहा है। इस पर कौशल किशोर वंदेमातरम, हरेंद्र कोहली आदि के साथ कालेज पहुंचे। जिससे यहां हंगामे की स्थिति बन गई। प्रधानाचार्या की पूरी जानकारी दी गई। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के सरकार की मुहिम को भी याद दिलाया गया। आखिरकार प्रधानाचार्या ने उक्त छात्रा को दाखिला दे दिया। शब्बीर अहमद के पास फीस कम होने पर हिंजामं नेताओं ने भी फीस भी भरी।