फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरोग्य मेलों में 147 रोगियों की जांच, दिलाईं दवाइयां

Mon, 26 Jan 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेलों की व्यवस्थाएं देखीं। कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र के गांव कोठी खिदमतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरी कलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडाखेड़ी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदरपुर मतलबपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कोठी खिदमतपुर में डॉ. मोहम्मद अर्श, उमरी कलां में डॉ. नितिन आनंद पंत, मुंडाखेड़ी में डॉ. हरेंद्र सिंह और सदरपुर मतलबपुर में डॉ. मुक्ति ने रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की।
मेले के दौरान सर्दी के मौसम में सबसे अधिक रोगी बुखार, खांसी, जुकाम, नजला के रहे। इधर अचानक पहुंचे एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल सदरपुर मतलबपुर और कोठी खिदमतपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने व्यवस्थाओं को देखते हुए रोगियों से भी उनका हाल जाना। मेलों के दौरान उमरी कलां में 30, कोठी खिदमतपुर में 40, सदरपुर मतलबपुर में 41 और मुंडाखेड़ी में 36 रोगियों की ओपीडी चिकित्सकों द्वारा की गई।
विज्ञापन

मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें