मैनाठेर। पुलिस ने नाबालिग युवती को बहलाकर साथ ले जाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पांच दिन बाद नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने 18 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री किसी अज्ञात युवक के बहकावे में आकर साथ चली गयी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आने लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की, और पांच दिन बाद नाबालिग युवती को बरामद कर लिया। जानकरी के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने रविवार को हरिद्वार के गांव टांडा भनेड़ा निवासी आरोपी मोहम्मद साद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी युवती से पहचान इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। बताया कि वह हरिद्वार से युवती के गांव आया और उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो संख्या छह भेजा गया है,