बिलारी। स्थानीय तहसील के दोनों विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 1.43 लाख डुप्लीकेट वोटर पाए गए हैं। अब इन डुप्लीकेट वोटरों की बीएलओ द्वारा जांच की जाएगी। मंगलवार दोपहर बिलारी और कुंदरकी ब्लॉक के एडीओ पंचायत के साथ संबंधित तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो पहुंचे।
रजिस्ट्रार कानूनगो यशपाल गिरि ने बताया कि ब्लॉक बिलारी की 98 ग्राम पंचायतों में 127 मतदान केंद्र और 354 मतदेय स्थल पर कुल 206055 वोटर हैं। कुंदरकी ब्लॉक की 99 ग्राम पंचायतों के 156 मतदान केंद्र और 400 मतदेय स्थल पर 240966 वोटर हैं। बिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 62261 और कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 78779 वोटर डुप्लीकेट पाए गए हैं। ऐसे सभी वोटरों की संबंधित बीएलओ गांव में जाकर जांच करेंगे और उनका आधार कार्ड लेकर फीडिंग करेंगे। पंचायत चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से फिलहाल डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन के लिए आगामी 31 जनवरी तक का समय दिया गया है।
फोटो परिचय-04