फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में सात हजार लोग करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। 21 जून को सोनकपुर स्टेडियम में सात हजार लोग सामूहिक योग करेंगे। 18 से 20 जून तक स्टेडियम में योग का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। सामूहिक योग के समापन के बाद स्टेडियम में आयुष मेला लगाया जाएगा। इसमें सभी विधाओं के डाक्टर जुटेंगे और मरीजों की निशुल्क जांच एवं दवाएं देंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दो चरणों की बैठक हो चुकी है। योग दिवस पर शांति कुंज, जागो भारत, पतंजलि, गायत्री परिवार, भारत स्वाभिमान, जागृति समिति समेत दर्जन भर से अधिक सामाजिक संस्थाएं, स्कूल, कालेज इसमें प्रतिभाग करेंगी। सरकारी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी योग में शामिल होंगे। सुबह छह बजे से सोनकपुर स्टेडियम में योग महोत्सव शुरू होगा। जिले के प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। योग वेलनेस सेंटर के प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि करीब सात हजार लोग सामूहिक योग में शामिल होंगे। इनमें बच्चों, बुजुर्गों से लेकर महिलाएं भी होंगी। सभी के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। 18 जून से योग का पूर्वाभ्यास शुरू हो जाएगा। 20 जून तक रोजाना सुबह छह बजे से पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। गौरव त्यागी ने बताया कि योग महोत्सव के बाद स्टेडियम में ही आयुष मेला लगेगा। इसमें नेचुरोपैथी, होम्योपैथी, यूनानी और आयुर्वेदिक के चिकित्सक अपने स्टॉल लगाएंगे। इनमें मरीजों की जांच कर दवाएं दी जाएगी।
विज्ञापन


वेलनेस सेंटर में भी उमड़ने लगी भीड़
टाउन हॉल स्थित आयुष अस्पताल परिसर में ‘योग वेलनेस सेंटर’ में योग प्रशिक्षण लेने वालों की भीड़ जुटने लगी है। दो माह पूर्व सेंटर स्थापित किया गया है। सेंटर में प्रशिक्षक गौरव त्यागी और उमेश द्वारा अलग-अलग शिफ्टों में निशुल्क में योग सीखाया जा रहा है। सेंटर में आम लोगों के अलावा सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी योग प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वस्थ रहने को किया योग

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मंडी चौक में आयोजित किए जा रहे रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट के शिविर में शनिवार को योगाभ्यास किया गया। प्रशिक्षक मनोज रस्तोगी ने ध्यान कराया। उन्होंने मधुमेह और रक्ताचाप से बचने के लिए महत्वपूर्ण योगासन, प्राणायाम जैसे मंडूकासन, वक्रासन, अर्ध्यमत्सेंद्रासन आदि का अभ्यास कराया। स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें