फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर बुधवार से कर्मचारी कार्यालयों में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार करेंगे। 12 फरवरी तक कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। मंच के बैनर तले मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने जन जागरण बाइक रैली निकाली। कर्मचारियों ने आधा दर्जन से अधिक कार्यालयों में पहुंचकर तालाबंदी के लिए समर्थन जुटाया।
मंगलवार दोपहर दर्जनों कर्मचारी आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। कर्मचारी इसे हरहाल में लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि छह फरवरी से 12 फरवरी तक सरकारी कार्यालयों, परिषद एवं निगमों में कर्मचारी तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। जिला संयोजक श्रीकांत यादव ने कहा कि तालाबंदी एवं कार्य बहिष्कार में अधिकतर कर्मचारी संगठन शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा जब सांसद और विधायक की एक दिन की सदस्यता में पुरानी पेंशन के हकदार हो जाते हैं तो कर्मचारियों को बाजार पर आधारित एनपीएस देकर उनका आर्थिक एवं मानसिक शोषण क्यों किया जा रहा है। मंडलीय मंत्री आसिफ हसन ने कहा कि 12 फरवरी तक कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर सुबह 11 बजे से आंबेडकर पार्क पर सरकार के खिलाफ विरोध जताएंगे। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी है।
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क से कर्मचारियों ने जन जागरण बाइक रैली शुरू की। मंडल मंत्री ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘पुरानी पेंशन बहाल करो’ और ‘कर्मचारी जीवन का आधार पुरानी पेंशन है अधिकार’ के नारे लगाते हुए गन्ना, समाज कल्याण, सिंचाई, नलकूप, वाणिज्य कर विभाग, विकास भवन, सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई, तहसील, कलक्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय होकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे। जन जागरण में कर्मचारियों ने तालाबंदी एवं कार्य बहिष्कार के लिए समर्थन जुटाया। दोपहिया वाहन रैली में महिला कर्मचारी भी शामिल रही। इस दौरान देवेश कुमार चक्रवर्ती, महेंद्र सिंह, इकमान अली, संजय सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रामनाथ चौहान, देवेंद्र सिंह, नरेश सैनी, मनोज कुमार, संजय विशाल नेगी और तुगीश यादव समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

कामकाज रहेगा बाधित, प्रशासन अलर्ट
कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्य बहिष्कार से रूटीन कामकाज के साथ बोर्ड परीक्षा ड्यूटी पर भी असर पड़ सकता है। प्रशासन ने परीक्षाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की है। परीक्षा ड्यूटी कर्मियों के अलावा रिजर्व में कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार किया है। जरूरत पड़ने पर रिजर्व कर्मियों को परीक्षा ड्यूटी पर लगाया जाएगा। परीक्षा के दौरान बाधा उत्पन्न करने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


बाइक रैली से कई जगह लगा जाम
कर्मचारियों के जन जागरण रैली निकालने से कई जगहों पर जाम लगा। कचहरी रोड, कमिश्नरी कार्यालय एवं कोर्ट रोड में वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। बाइक रैली करीब पांच बजे आंबेडकर पार्क के निकट लोनिवि कार्यालय के पास खत्म हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें