फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजलगढ़ के खेतों में मिले 13 बंदरों के शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढ़ापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम अफजलगढ़ क्षेत्र के खेतों में मंगलवार एक साथ 13 बंदरों के शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभागीय निदेशक कन्हैया पटेल ने वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बंदरों के मौत का कारण पता करने के लिए दो बंदरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। शेष बंदरों के शव को वहीं एक स्थान पर दफना दिया गया है। इससे पहले संभल में भी दो दर्जन बंदरों के शव मिले थे।
विज्ञापन

ग्राम अफजलपुर क्षेत्र के लोगों आज जब सुबह अपने खेतों में काम करने जा रहे थे तब उन्हें जहां-तहां बंदरों के कई शव पड़े दिखाई दिए। उन्होंने इसकी सूचना दी तो काफी ग्रामीण यहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना मूंढ़ापांडे पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जुटी भीड़ को हटाने के साथ साथ इसकी सूचना क्षेत्र के रेंजर आनंद बोहरा को दी। आनंद बोहरा ने टीम के साथ मौके पर देखा और पूरा खेत सर्च कराया तो क्षेत्र में 13 बंदरों के शव पड़े मिले। इस पर उन्होंने इसकी सूचना प्रभागीय निदेशक कन्हैया पटेल को दी। 13 बंदरों के मृत मिलने की सूचना से वन महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कन्हैया पटेल स्टाफ के साथ मौके पर पहंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बंदरों के शरीर पर कोई जाहिरा चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्ट्या बंदरों की मौत बीमारी अथवा किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से प्रतीत हो रही है। लेकिन वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि असली कारण पता करने के लिए दो बंदरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शेष 11 बंदरों को वहीं पास के एक खाली पड़े स्थान पर दफना दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें