फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमयू से पांच साल की बच्ची समेत पांच लोग ठीक होकर घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू से मंगलवार को भी एक मासूम बच्ची समेत पांच लोग ठीक होकर घर लौट गए। इन सभी को संक्रमित होने के बाद भर्ती कराया गया था। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

टीएमयू के नोडल अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि पांच साल की बच्ची नवाबपुरा की रहने वाली है। जबकि 18 और 20 साल के युवक जम्मू के रहने वाले हैं। 44 साल का व्यक्ति और 20 साल का युवक आसाम के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मुलगपुरा से पकड़कर इनके सैंपल लिए थे। सैंपल पॉजिटिव आने पर टीएमयू में भर्ती कराए गए थे। दो बार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद पांचों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। डा. वीके सिंह ने बताया कि पांचों लोगों को चिकित्सकों और स्टाफ ने तालियां बजाकर विदाई दी।
कुलाधिपति सुरेश जैन और ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन ने बताया कि डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ की मेहनत से ही मरीजों ने जल्दी रिवकरी की। विदाई में निदेशक प्रशासन अभिषेक कपूर, अजय गर्ग, डा. नजमुल हुदा भी मौजूद रहे। अस्पताल से चार आशंकित मरीजों की भी निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी कर दी। चार कोरोना मरीजों को जिला अस्पताल से टीएमयू शिफ्ट किया गया है। 32 मरीजों के रिपीट सैंपल भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें