मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित 126 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर फैल गई। खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। लेकिन मुरादाबाद पुलिस ने खबर को खंडन करते हुए कहा कि यह महफ अफवाह है। यह सूचना पूरी तरह से गलत है।
यूपी समेत पूरे देश में कोरोना का कोहराम है। लगातार बढ़ रहे मामलों से लोग दहशत में हैं। संक्रमण बढ़ने से मरीजों की मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन
वहीं इस बार फ्रंट लाइन वर्कर्स के रूप में काम कर रही पुलिस भी अधिक चपेट में हैं। इस बीच मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित 126 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर फैल गई। खबर फैलते ही हड़कंप मच गया।
लेकिन मुरादाबाद पुलिस ने खबर का खंडन करते हुए कहा कि यह महफ अफवाह है। यह सूचना पूरी तरह से गलत है। बयान जारी कर पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कोरोना पॉजिटिव भी नहीं हैं। अधिकांश पुलिसकर्मी जो कोरोना पॉजिटिव हुए थे, वे स्वस्थ होकर ड्यूटी पर कार्यरत हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सहित 126 पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना वायरल हो गई थी। जिसे बाद में पुलिस ने खंडन कर दिया और कहा कि यह सूचना पूरी तरह से गलत है।