फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड रैली में जेएस इंटर कालेज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। शिव इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट-गाइड रैली के समापन पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्काउट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीआईसी उझारी के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बच्चों ने स्वागत, सामूहिक गीत प्रस्तुत किए। नाटिका प्रस्तुत कर शिक्षा का महत्व बताया। जनपदीय स्काउट रैली में जेएस हिंदू इंटर कालेज अमरोहा, नगर माध्यमिक सीनियर में एकेके इंटर कालेज अमरोहा, जूनियर में सुखदेवी इंटर कालेज हसनपुर, तहसील माध्यमिक सीनियर में जमनाखास, जूनियर में किसान इंटर कालेज ड्योढ़ी वाजिदपुर, गाइड रैली में नगर में जेएस हिंदू इंटर कालेज, नगर माध्यमिक सीनियर में जीजीआईसी हसनपुर, नगर जूनियर में जीजीआईसी अमरोहा, तहसील माध्यमिक सीनियर में में श्री बिहारी सिंह कन्या इंटर कालेज रहरा, जूनियर में फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज नौगांवा सादात, ब्लाक बेसिक में गुरू नानक जूनियर हाईस्कूल कौराला ने ए-ग्रेड प्राप्त किया। शिव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सूदन सिंह, मुख्य आयुक्त डॉ. जीपी सिंह, जिला आयुक्त आदिल अब्बासी, राजेंद्र गुप्ता, जीपी सिंह, डीपी अग्रवाल, अनिता चमोली, नीलू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें