मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर चेन पुलिंग कर एक्सप्रेस ट्रेनें रोक दीं। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच के बाद ट्रेनों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
सरयू-यमुना एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे बरेली और बरेली कैंट के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी ने चेन खींच कर दी। जिससे ट्रेन बीच रास्ते में ही रुक गई। ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के जवान उस कोच में पहुंचे। जहां चेन पुलिंग की गई थी, लेकिन चेन खींचने वालों का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके अलावा दस बजे शाहजहांपुर और रोजा के बीच जम्मूतवी व कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी गई। जिससे ट्रेन रुकी गई। यहां ट्रेन पंद्रह मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को दोपहर दो बजकर 42 मिनट पर दलपतपुर और मूंढापांडे के बीच रोक दिया गया। जांच में चेन खींचने वालों का कुछ पता नहीं चल पाया। दस मिनट ट्रेन यहां खड़ी रही। जांच के बाद आगे के लिए रवाना कर दी गई। जहां तहां ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ीं।