फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर खुला स्कूल, बीएसए का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बकरीद के अवकाश पर मझोला में एक निजी स्कूल खुलने की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को स्कूल में छापा मारा। स्कूल में बच्चों की कीड़े की दवा खिलाई जा रही थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की छुट्टी करवाकर स्कूल बंद करवा दिया। स्कूल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
लाइनपार एकता कालोनी मझोला स्थित एसआरए पब्लिक स्कूल 8वीं तक है। बुधवार को बकरीद की छुट्टी के दिन स्कूल खुला था। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को स्कूल खुलने की शिकायत की। डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार से इसकी जांच कराने के आदेश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी मीना मनराल और एबीआरसी राहुल शर्मा के साथ सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूल में छापा मारा। छापे से स्कूल में खलबली मच गई। छापामारी के वक्त स्कूल में अलग-अलग कक्षाओं के करीब 150 बच्चे थे। बच्चों को कीड़े की दवा खिलाई जा रही थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के दस्तावेजों की जांच करने के बाद बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने बताया कि उन्हें दवा खिलाने के लिए बुलाया गया था। बीएसए ने बच्चों की छुट्टी करवाकर स्कूल बंद करवा दिया। प्रबंधक से अवकाश के दिन स्कूल खोलने का स्पष्टीकरण मांगकर आख्या रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बच्चों को कीड़े की दवा खिलाने के लिए बुलाया गया था। नोटिस बोर्ड पर इसकी सूचना भी चस्पा की गई थी। 17 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चे दवा नहीं खा पाए थे। बुधवार को भी 150 ही बच्चे बगैर बस्ते के स्कूल आए थे। इसी दौरान बीएसए पहुंच गए।
- वीपी सिंह, स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें