फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदली ट्रेनों की चाल, यात्री बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही हैं। रविवार को भी जन नायक एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें लेट पहुंची। इससे ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के साथ स्टेशन पर इंतजार करने यात्री भी बेहाल रहे।
दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली जन नायक एक्सप्रेस चार घंटे 45 मिनट, सहरसा से आनंद विहार चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस चार घंटे और आनंद विहार स्पेशल साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची। अमृतसर से हावड़ा चलने वाली मेल डेढ़ घंटे, अमृतसर गोरखपुर सुपर फास्ट एक घंटा, नई दिल्ली से वाराणसी चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, नई दिल्ली से जलपाई गुड़ी की साप्ताहिक ट्रेन चार घंटे, आनंद विहार से रकसौल सद्भावना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से काठगोदाम चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली से छपरा लोक नायक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर चलने वाली सप्त क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफ होने से सफर करने वालों के अलावा स्टेशन पर इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन पर यात्री भटकते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें