कुंदरकी। चलती बाइक पर चालक को झपकी आने से बाइक फल विक्रेता से टकरा गई। हादसे में फल विक्रेता समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल को रेफर किया गया है।
कुंदरकी नगर के मोहल्ला ताकिया निवासी फल विक्रेता जाहिद डींगरपुर-कुंदरकी रोड ग्राम हरियाना के मोड़ पर आम बेच रहा था। जाहिद के आमाें को लकड़ी के तख्त पर रखे हुए थे। बताते है कि डींगरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फल विक्रेता जाहिद से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक सर्वेश यादव और उसका साथी अनुदेश कुमार निवासी ग्राम खेरिया पट्टी थाना आदमपुर जिला अमरोहा भी बुरी तरह से घायल गए। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जुटी गई और सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। बाइक चालक सर्वेश यादव के सिर में चोट आने से वह लहूलुहान हो गया। उसने हेल्मेट नहीं पहना था। जबकि हादसे में अनुदेश कुमार की सीधी टांग में टूट गई है। घायलों को इलाज के लिए पहले कुंदरकी पीएचसी में भर्ती कराया गया और बाद में जिला अस्तपाल को रेफर कर दिया गया।