फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना खरीद व मूल्य भुगतान पर किसानों और गन्ना अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गन्ना खरीद व मूल्य भुगतान पर डीएम ने सोमवार को गन्ना अधिकारियों और मिल प्रबंधन को कड़ा संदेश दिया। डीएम राकेश कुमार सिंह ने गन्ना भुगतान का 75 फीसदी पांच अप्रैल तक कराने को कहा।
विज्ञापन


किसानों का गन्ना भुगतान मिलों पर अटकना शुरू हो गया है। ज्यादातर मिलों ने पचास फीसदी ही भुगतान किया है। जबकि पिछले महीने इनका आंकड़ा 90 फीसदी से ज्यादा था। केवल अगवानपुर शुगर मिल का भुगतान कम चल रहा था। चीनी केदामों में गिरावट के साथ ही मिलों ने भुगतान करना कम कर दिया। शुगर मिलों के बंद होने का अंतिम समय चल रहा है। इसको लेकर किसान आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं।

सोमवार को डीएम ने किसान नेता महेंद्र सिंह रंधावा और डा. नौ सिंह के साथ बैठक की। मौके पर गन्ना विभाग के अधिकारियों और अगवानपुर-बिलारी शुगर मिल केजीएम को बुला लिया। मिल प्रबंधन ने गन्ना भुगतान करने का प्रस्तावित चार्ट डीएम को दिखाया, जिसको उन्होंने सिरे से नकार दिया। डीएम ने सख्त आदेश दिए हैं कि हर हाल में पांच अप्रैल तक चीनी मिले गन्ना बकाया का 75 फीसदी भुगतान करा दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मिलों को 75 फीसदी भुगतान करने केआदेश दिए गए हैं। डीएम के आदेशों के आधार पर सभी मिलों के प्रबंधकों को नोटिस भेज दिए गए हैं। भुगतान में लापरवाही होने पर मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश मिश्र, गन्ना उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें