इन्हें मिलेगी भारतीय नागरिकता
31 दिसंबर 2014 को या इससे पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, फारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। इन देशों के लोग ही नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
सीएए के तहत शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के लिए http://indiancitizenshiponline.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस दौरान आवेदकों को बताना होगा कि वह भारत कब आए। भारतीय नागरिकता के लिए नौ दस्तावेज साबित करेंगे कि आवेदक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के नागरिक हैं। 20 दस्तावेज बताएंगे कि आवेदक किस तारीख को भारत आए थे।
भारतीय नागरिकता के लिए आवेदकों के दस्तावेज को प्रमाणित करने का काम चल रहा है। जिन आवेदकों के कागज सही मिले रहे हैं, उनके फाॅर्म को गृह मंत्रालय भेजा जा रहा है। -अमित दत्त, डाक प्रवर अधीक्षक व सीएए के जिला स्तरीय समिति के नामित अधिकारी