सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग घरों में छिप गए। मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने प्रभारी क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा सागर जैन के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गांव में पुलिस फोर्स की अतिरिक्त टुकड़ी तैनात कर दी है। पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं। देर शाम तक किसी भी पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर नहीं दी है। घटना के चलते गांव में दहशत का माहौल कायम है।
लोगों का आरोप है कि राइफल से भी फायरिंग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि आरिफ ने पहली बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था और वह हार भी गया। इससे पहले आरिफ, रिजवान पक्ष को ही ग्राम प्रधान के चुनाव में समर्थन करता था। पहली बार उसके विरोध में चुनाव लड़ा था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में ग्राम प्रधान पति से पूछताछ चल रही है।