फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी देने कलक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के आह्वान पर भी दर्जनों कर्मचारी मंगलवार को गिरफ्तारी देने कलक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए हुंकार भरी। गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रशासन ने कर्मचारियों को गिरफ्तार नहीं किया, लिहाजा कर्मचारी ज्ञापन सौंपकर वापस लौट आए।
विज्ञापन

समिति के आह्वान पर प्रदेश भर में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में गिरफ्तार दे रहे हैं। मंगलवार को मुरादाबाद में भी जेल भरो आंदोलन के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई विभाग, रोडवेज के कर्मचारी आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में करीब दोपहर एक बजे कर्मचारियों ने गिरफ्तारी की मांग की। राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष विपिन कुमार रस्तौगी एवं समिति संयोजक शिव कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए जेल जाने को भी तैयार हैं। कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एक घंटे तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मचारी ज्ञापन सौंपकर वापस लौट आए। लखपत सिंह, अनुज कुमार, विजयपाल सिंह, मुनीष ठाकुर, सुनील भटनागर, विजय बहादुर, रामपाल और मनोज उपाध्याय समेत कई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें