फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, आयुष्मान भारत और डिलीवरी में मिली गंभीर लापरवाही, एक कर्मचारी मिला गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। एसीएमओ डा. डीके प्रेमी ने गुरूवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक कर्मचारी गैर हाजिर मिला। एसीएमओ ने जननी सुरक्षा योजना में डिलीवरी की घटती संख्या पर और आयुष्मान भारत की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। एसीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पहले कर्मचारियों की हाजिरी चैक की। जिसमें फीजियो थैरोपिस्ट 10 दिन से बिना अवकाश के गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने उनका स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जबकि जननी सुरक्षा योजना में डिलीवरी की स्थिति काफी खराब मिली। समीक्षा में पाया गया कि पिछले वर्ष के मुकाबले अब तक 193 डिलीवरी कम हुई है। उन्होंने जच्चा बच्चा केंद्र में नियुक्त नर्सों को तलब कर इसका कारण पूछा तो वे कोई जबाव नहीं दे सकी। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। डिलीवरी में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
आयुष्मान भारत के तहत लाभाथियों को लाभ देने के लिए सिर्फ 28 लोगों को ही अभी तक गोल्डन कार्ड देना पाया गया। लाभाथियों की सूची स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध नहीं मिली। इस लापरवाही पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई। ठाकुरद्वारा ब्लाक क्षेत्र में करीब 12 हजार लाभार्थी इस योजना के तहत चिंहित किए गए है। लेकिन अभी तक एक भी परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें