फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया कर महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। वैश्य महिला समाज के तत्वावधान में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ संगठन की अध्यक्षा शालिनी वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। गुरुवार को शाम पांच बजे नगर के संभल रोड स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अंजू श्रोत्रिय ने कहा कि संगठन की ओर से असहाय बुजुर्गों की मदद के लिए सहयोग किया जाएगा। इसके बाद पदाधिकारियों व अन्य महिलाओं ने डांडिया खेला। बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संचालन मनीषा वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर रश्मि वार्ष्णेय, रमा वार्ष्णेय, प्रीति गुप्ता, चंचल वार्ष्णेय, प्राची वार्ष्णेय, ममता रस्तोगी, दीक्षा वार्ष्णेय, शैलेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें