फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चाल से तो जनवरी तक भी नहीं बन पाएगा लोकोशेड पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के लिए महत्वपूर्ण लोकोशेड पुल के निर्माण की चाल तेजी नहीं पकड़ पा रही। रेलवे अपने हिस्से में पांच पिलर बनाएगा। जिसमें अभी दो पिलर ही तैयार हो सके हैं। इन पिलरों को तैयार होने में तीन माह का समय बीत गया। इस तेजी से कार्य चला तो जनवरी माह तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाएगा।
लोकोशेड पुल के बराबर में नया पुल बनाया जा रहा है। यूपी ब्रिज कारपोरेशन और रेलवे पुल का निर्माण कर चुका है। यूपी ब्रिज कारपोरेशन अपने हिस्से का अस्सी फीसदी कार्य पूरा कर चुका है। दो साल पहले पुल का निर्माण शुरू किया गया था। अगस्त 2017 का पुल का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन सितंबर में भी कार्य नहीं हो पाया। रेलवे अपने हिस्से में दो पिलर ही बना पाया है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि 31 जनवरी तक पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



एक सप्ताह और झेलिए दुश्वारियां
मुरादाबाद। कपूर कंपनी पुल अभी दस दिन और बंद रहेगा। पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जिससे लाइन पार के वाशिंदे दुश्वारियां झेल रहे हैं। वर्षों पुराने कपूर कंपनी को इंजीनियरों की टीम ने जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद पुल पर आवागमन बंद कर पुल पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे लोगों को शहर जाने के लिए लोकोशेड पुल से घूमकर आने आना और जाना पड़ रहा है। दस अक्तूबर तक पुल पर आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन



लोगों ने उखाड़कर फेंक दिया मार्ग रोधक
मुरादाबाद। कपूर कंपनी से एकता द्वार की ओर जाने वाले रास्ते को रेलवे ने बंद कर दिया था। बीएसएनएल कार्यालय के पास मार्ग रोधक लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। जिससे लोगों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। लोगों ने रात में मार्ग रोधक उखाड़कर फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें