फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति यात्रा के चलते कठिन होगी दिल्ली की डगर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

किसान क्रांति यात्रा के चलते किसानों का जमावड़ा यूपी गेट और उसकी ओर जाने वाले एनएच 24 और 58 राजमार्ग पर है। पुलिस ने जाम से बचने और सुरक्षा के चलते रूट डायवर्ट कर दिया है। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के चालकों को रूट डायवर्जन का ध्यान रखना होगा।

- दिल्ली केवल दो मार्गों से ही होकर जाया जा सकेगा। गाजियाबाद में मोहन नगर से सीमापुरी होकर और नागद्वार हिंडन एयरपोर्ट गोलचक्कर से भोपुरा-तुलसी निकेतन होकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनएच 24 और 58 से यूपी गेट की ओर जाने वाले मार्गों को बिल्कुल बंद कर दिया गया है।
- मुरादाबाद की ओर से एनएच 24 से जाने वाले वाहन एबीएसईएस कट, तिगरी मोड, डिजारसी, माडल टाउन से होकर नोएडा से निकलकर दिल्ली जा सकेंगे।
- मोहननगर से वसुंधरा होकर यूपी गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे। ये मोहन नगर से सीधे सीमापुरी होकर दिल्ली पहुंच सकते हैं। - एनएच 24 और एनएच 58 से होकर गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन गोलचक्कर से होकर यूपी गेट की ओर जाने वाले एलिवेटेड रोड से होकर वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है।
- संभल -गजरौला से बुलंदशहर होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को एनएच - 24 पर नहीं जाने दिया जाएगा।
- एनएच 24 पर हापुड़ से आगे गाजियाबाद तक लंबे जाम का सामना करना पड़ सकता है। , इसके चलते भारी वाहनों को मेरठ और बुलंदशहर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
...
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के चालकों को गाजियाबाद से डायवर्जन का पालन करना होगा। यदि बहुत जरूरी न हो तो दिल्ली जाने से बचें।
- सतीश चंद्र, एसपी यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें