फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश भक्तों ने भगवान गणपति को लगाया छप्पन भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के शंभूनाथ मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में भक्तों द्वारा भगवान गणपति को छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान आयोजित भजन संध्या सुनने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान श्री गणेश की मूर्ति के सामने भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना करने के बाद गणेश जी के पंडाल को गुब्बारों का बंगला बनाकर सजाया गया। बाद में गणेश महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों और गणेश भक्तों द्वारा भगवान गणपति को छप्पन भोग लगाया गया। बाद में भजन संध्या का कार्यक्रम शुरू हुआ। मुरादाबाद से आए कथाव्यास व्योम त्रिपाठी ने कई भजनों की प्रस्तुति करते हुए भगवान गणेश से अपनी मनोकामना को बताया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सजी राधा कृष्ण की झांकी ने भी भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम आयोजन में शरद चंद्र अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, सचिन गौरव, राम गुप्ता, गौरव गुप्ता, रवि गुप्ता, विनीत अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार चुग, नरेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, सिंटू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, सुभाष फाइन, राजेश गुप्ता, शिखा गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, रोमसी गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें