फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान और बिजली की समस्या को भाकियू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। जिले के शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र मिलने और ग्रामीण अंचल की चरमराती विद्युत आपूर्ति में सुधार कराने की मांग को लेकर भाकियू अम्बावत गुट ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बुधवार की दोपहर भाकियू अम्बावत गुट के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष दानिश पाशा के नेतृत्व में अनेक किसान अपनी समस्याओं को लेकर तहसील में एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां किसानों ने गन्ना विभाग, विद्युत विभाग और राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर इन विभागों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम कुंवर पंकज को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान में देरी से किसानों को अपने घरेलू खर्च को लेकर समस्या आ रही है। गन्ना भुगतान के इंतजार में किसान परिवारों को अपने बच्चों की शादी की तारीखें आगे बढ़ानी पड़ रही हैं। ग्रामीण इलाके की अधिकतर विद्युत लाइनों के तार जर्जर हैं। यह तार टूटकर लगातार ब्रेकडाउन हो रहे हैं। राजस्व विभाग से संबंधित कई हल्का लेखपाल सीधे साधे किसानों को खसरे की नकल लेने और मृतक खातेदारों की विरासत दर्ज करने में परेशान कर रहे हैं। भाकियू अम्बावत गुट ने चेतावनी दी कि यदि दो अक्टूबर तक उनकी समस्त मांगें पूरी नहीं हुईं तब तीन अक्टूबर से एसडीएम कार्यालय पर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में दानिश पाशा, मुस्तेजाब हुसैन, नईम अख्तर, फरियाद मलिक, आसिम हुसैन, इसरार हुसैन, मनोज कुमार, प्रेमपाल, रामप्रकाश, कृष्णपाल आदि मुख्य थे। एसडीएम ने भाकियू से जुड़े किसानों को उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें