फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों की बैठक कर की कार्य की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने बुधवार को कर्मचारियों की बैठक कर काम में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई। चार कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। अध्यक्ष हाजी लियाकत हुसैन अंसारी और अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने पालिका के कर्मचारियों की बैठक कर उनके कामों की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा में पाया गया कि जलकल लिपिक भारत सिंह ने वाटर टैक्स की वसूली मानक के अनुसार नहीं की है। जिस पर भारत सिंह का स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि गृहकर लिपिक को हाउस टैक्स की वसूली में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर में बढ़ते अतिक्रमण को न हटाने पर सफाई प्रभारी राजेश कुमार को चेतावनी देते हुए उन्हें निर्देश दिए गए है कि बाबू रामपाल द्वार, सुरजननगर मार्ग सहित सभी स्थानोें पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पहले अतिक्रमण करने वालों को मौखिक रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा। न हटाने पर उन्हें नोटिस दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो नगर पालिका की टीम अतिक्रमण को हटा देगी। कर्मचारियों को नगर की कांशीराम कालोनी और नई बस्ती मुंडो में आईएसएचडीपी कालोनी में पानी की स्थायी व्यवस्था होने तक टैंकरों से पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें