गांव फरीदनगर में 11 माह की अनामिका को खूंखार कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। भाई सुशांत बच्ची को गोद में लेकर घेर में जा रहा था। परिजन बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
गांव फरीद नगर निवासी सुंदर सिंह का बेटा सुशांत सिंह अपनी छोटी बहन अनामिका को खिलाने के लिए घेर में लेकर जा रहा था। शाम करीब पांच बजे रास्ते में एक खूंखार कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे को कई जगह नोच लिया। वहीं, सुशांत के शोर मचाने पर उसके ताऊ व परिवार के अन्य लोग डंडे लेकर दौड़े और कुत्ते को भगाया। परिजन घायल बच्ची को लेकर सीएचसी में पहुंचे, जहां बच्ची का उपचार कर उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया। बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद