फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में आज 1082 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नई गाइडलाइन के तहत आज से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज सिर्फ सरकारी अस्पतालों में लगाई जाएगी। गुरुवार को 1082 स्वास्थ्य कर्मियों को केंद्रीय पुलिस अस्पताल (सीपीएच) और मेटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग में कोरोना का दूसरा टीका लगाया जाएगा। दोनों केंद्रों पर नौ निजी अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में कुछ फेरबदल किया गया है। बुजुर्गों और 40 वर्ष पार मरीजों को टीका लगाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। शासन ने सरकारी अस्पतालों में ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का निर्णय लिया है। निजी अस्पतालों में पहली डोज लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज सरकारी अस्पताल में लगाई जाएगी। गुरुवार को 1082 स्वास्थ्य कर्मियों को सीपीएच और जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि दूसरी डोज सरकारी अस्पतालों में लगाई जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

कहां किस निजी अस्पताल के कर्मियों को लगेगी दूसरी डोज
- सीपीएच : आशीर्वाद नर्सिंग होम, क्रेस्ट हॉस्पिटल, अपेक्स हॉस्पिटल, साईं हॉस्पिटल
- एमसीएच विंग : विवेकानंद अस्पताल, कॉसमॉस हॉस्पिटल, ब्राइट स्टार हॉस्पिटल, सिद्ध हॉस्पिटल, कोठवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें